फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में एनआरआई पीटा

Sun, 01 Nov 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
फगवाड़ा के गांव गंडवा के जमीन विवाद में एनआरआई को पीटकर घायल कर दिया गया। घायल ने हमलावरों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। साथ ही हमले में एसपी स्तर के एक अधिकारी का हाथ होना बताया है।
विज्ञापन


डीएसपी फगवाड़ा मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने फायरिंग से इंकार करते हुए कहा कि पुलिस विवाद है। मामले की जांच की जाएगी।

सिविल अस्पताल में भर्ती एनआरआई रघुबीर सिंह ने बताया कि आज वह अपनी जमीन पर खड़ा था। इस बीच बाइक और ट्रैक्टरों पर सवार होकर दो दर्जन युवकों तेजधार हथियारों से हमला कर उसको घायल कर दिया। उसने बताया कि एक महीने पहले गांव में आया है।

उन पर हमला करने वालो ने दहशत फैलाने के लिए हवा में फायर भी किया तथा उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। उसने बताया कि कब्जे के पीछे एक उच्च पुलिस अधिकारी का हाथ है। पुलिस अधिकारी ने अपनी एक रिश्तेदार के नाम पर जमीन खरीदी है, जिसका नंबर अलग है।
विज्ञापन


उसकी जमीन सड़क पर लगी होने के कारण  कब्जा किया जा रहा है। पुलिस उसकी सुनवाई नही कर रही है। रघुबीर ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस भी उच्च पुलिस अधिकारी के दबाव में आरोपियों की मदद कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें