रविवार देर रात बच्चे की जन्म दिन पार्टी पर कुछ लोगों ने नगर निगम कर्मचारी पर दातर से हमला कर दिया।
घायल कर्मचारी इंद्रजीत (50) निवासी गिलवाली गेट के बयानपर थाना सी डिवीजन के प्रभारी अमरीक सिंह ने शिकायत दर्ज क र मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आरोपी फरार है। इंद्रजीत ने आरोप लगाए कि उनके पड़ोस में रहने वाले नगर-निगम के मुलाजिम किशन कुमार, उनका बेटा मनीष, रोबिन पर छह अज्ञात लोगों ने पुरानी रंजिश के कारण बच्चे की जन्मदिन पार्टी पर उसके बाजू व जांघ पर दातर से हमला बोल दिया।
घायल अवस्था में परिजनों ने उसे गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया।