फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासमती की 1094 बोरियां लोड कर ट्राला चालक फरार

Fri, 30 Dec 2016 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : demo
विज्ञापन
एक ट्राला चालक दाना मंडी से बासमती की 1094 बोरियां लोड कर फरार हो गया। बासमती की कीमत 9 लाख के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने स्थानीय एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक की शिकायत पर आरोपी ट्राला चालक मलकीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परमजीत सिंह वासी अलीवाल रोड बटाला ने पुलिस को बताया कि वह और उसके दो साथी एक ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते हैं। उनको किसी कंपनी का फोन आया कि श्री बालाजी आढ़तिया की बासमती नंबर 1121 की 1094 बोरियां लोड करके फाजिल्का भेजनी है। उन्हें एक बड़ा ट्राला चाहिए। फोन के बाद आरोपी ट्राला चालक मलकीत सिंह वासी अमृतसर उनके पास आया और कहा कि वह अपने ट्राले में माल को लोड कर ले जाएगा।

आरोपी चालक पूरी बासमती अपने ट्राले में लोड कर वहां से चला गया। काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब आरोपी मलकीत सिंह फाजिल्का नहीं पहुंचा तो उसकी अपने स्तर पर तलाश कर दी, मगर आरोपी चालक कहीं भी नहीं मिला। आखिरकार उन्हें पुलिस को सूचित करना पड़ा। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता केेेे बयान पर थाना सिविल लाइन बटाला में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी ट्राला चालक ने कंपनी को जो ट्राला नंबर दिया था और पहचान के तौर पर जो उसने अपना आधार कार्ड दिया था, छानबीन करने के बाद सब फर्जी पाया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न पतों पर छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें