फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर : प्रेम संबंधों में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर दे दिया जहर, बच्चों को लेकर हुई फरार

Wed, 21 Apr 2021 07:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

हरदेव सिंह पोलियो ग्रस्त था। उसकी शादी 4 साल पहले छेहरटा की रहने वाली सरबजीत कौर से हुई थी। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ माता-पिता से अलग रहता था और मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलाता था।
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के राजासांसी इलाके के गांव कुकड़ा वाला में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर दे दिया। पति के मरने के बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौके से फरार हो गई। पुलिस महिला व उसके प्रेमी को ढूंढने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

विज्ञापन


थाना राजासांसी के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि 35 वर्षीय हरदेव सिंह उर्फ मस्सु के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। मृतक के पिता अजीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। 


अजीत  सिंह ने बताया कि उनका बेटा हरदेव सिंह पोलियो ग्रस्त था। उसकी शादी 4 साल पहले छेहरटा की रहने वाली सरबजीत कौर से हुई थी। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ माता-पिता से अलग रहता था और मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलाता था। कुछ दिन से इनके यहां पर अमृतसर के छेहरटा स्थित गुरु की वडाली इलाके के राजा का आना-जाना शुरू हुआ जो हरदेव सिंह को पसंद नहीं था। इस बात को लेकर परिवार में अक्सर झगड़ा रहने लगा इसके लिए हरदेव ने राजा को कई बार टोका कि वह उनके घर न आया करे, लेकिन उसने आना-जाना बंद नहीं किया। 
विज्ञापन


मंगलवार देर रात राजा और सरबजीत कौर ने मिलकर हरदेव सिंह को कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया इसके बाद उसने वहीं दम तोड़ दिया। हरदेव के पिता ने बताया कि उसने मंगलवार देर रात राजा को उनके घर से भी निकलते देखा था तब उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उनके बेटे के साथ इस तरह की कोई घटना हुई होगी क्योंकि वह अक्सर उनके घर आता रहता था। जब सुबह आवाज लगाने पर भी उनकी बहू और बेटा घर से बाहर नहीं आए तो उन्हें शक हुआ। 

उन्होंने दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो उनके बेटे की लाश पड़ी हुई थी और सरबजीत कौर बच्चों समेत वहां से गायब थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें