फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने कैश और सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में सेंध लगा नकदी, सामान चोरी
विज्ञापन

बटाला। दाना मंडी रोड स्थित न्यू हरनाम नगर बखेवाल में मनियारी दुकान में शनिवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर नकदी और सामान चोरी कर लिया। चौकी सिंबल की पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकानदार प्यारा लाल निवासी मुर्गी मोहल्ला ने बताया रविवार की सुबह 9 बजेउसने दुकान खोली। दुकान की छत पर लगे लोहे के जंगले का सरिया कटा हुआ था और दुकान के अंदर रस्सी लटकी थी। चोर लोहे का जंगला काटकर दुकान के अंदर ऊपर से रस्सी के जरिये दुकान में घुसे और गल्ले का ताला तोड कर 9 हजार रुपये परफयूम, हेयर जेल और बनियान चुरा कर रफूचक्कर हो गए। दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान के पीछे लगे पेड़ों के जरिये छत पर पहुंच सके हैं। चोरी के बारे में पुलिस चौकी सिंबल को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने भी घटनास्थल जायजा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें