रिवाल्वर के साथ एक गिरफ्तार
गुरदासपुर। जिला मजिस्ट्रेट की ओर सुरक्षा के मद्देनजर लाइसेंस धारकों को अपने हथियार पुलिस स्टेशन में जमा करवाने के आदेश की अवहेलना करने वाले एक व्यक्ति को घुम्मण कलां पुलिस ने 32 बोर रिवाल्वर और पांच रौंद के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनमोहन सिंह निवासी छीना रेल वाला हाल निवासी शहीद भगत सिंह नगर जेल रोड गुरदासपुर के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी एएसआई सतपाल ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त संबंधी चुनाव ड्यूटी के तहत रेलवे फाटक छीना रेल वाला पर उपस्थित थे कि मुखबिर ने सूचित किया कि आरोपी मनमोहन सिंह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ गांव छीना रेल वाला में घूम रहा है। इस पर उन्होंने गांव में रेड करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 32 बोर रिवाल्वर और पांच रौंद बरामद हुए हैं। पुलिस ने रिवाल्वर और रौंद कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट गुरदासपुर के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।