फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में गत दिनों पहले संदिगध दिखने के बाद आज फिर एयरबेस की 1 किलोमीटर दूरी पर मिला संदिगध बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----------------------------
पठानकोट में रिटायर्ड कैप्टन के घर फेंका संदिग्ध बैग
बैग में पाकिस्तान बार्डर के नक्शे, तीन कारतूस, चाकलेट, भुने चने और टाफी का पैकेट मिला
एसएसपी बोले, मामले की जांच के बाद दी जाएगी पूरी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पठानकोट एयरबेस से करीब एक किमी दूर प्रेम नगर में रविवार की रात एक रिटायर्ड कैप्टन के घर में किसी ने संदिग्ध बैग फेंका। बैग से तीन कारतूस, कोल्डड्रिंक की एक बोतल, पाकिस्तान बार्डर इलाके के दो-तीन नक्शे, भुने चने और टाफी का एक-एक पैकेट मिला। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी, डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। बैग मिलने के बाद एयरबेस की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। सेना के जवानों को तैनात कर दिया गया है। हालांकि एसएसपी समेत कोई भी पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी नहीं बता रहा है।
प्रेम नगर ढाकी वार्ड नंबर 43 की पार्षद विजय कुमारी चुन्नी ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 6 बजे रिटायर्ड कैप्टन का उनके पास फोन आया। रिटायर्ड कैप्टन ने उन्हें बताया कि उनके घर के बरामदे में एक संदिग्ध बैग पड़ा है। बकौल पार्षद इस पर वह मौके पर पहुंची। उन्हें लगा कि यह शरारती लोगों का काम है। इसके बाद बैग खोला गया। बैग में सबसे ऊपर एक पैंट रखी थी। पैंट की जेब में टाफी, पाकिस्तान बार्डर के दो-तीन नक्शे और तीन लोगों की फोटो मिली। बैग से चाकलेट, ब्रश, मंजन, शीशा, तीन कारतूस, कोल्डड्रिंक की एक बोतल, भुने चने का एक पैकेट और टाफी का एक पैकेट मिला।
विज्ञापन

पार्षद के मुताबिक इस पर उन्होंने इसकी जानकारी थाना डिवीजन नंबर दो के एसएचओ रविंदर कुमार को मोबाइल पर दी। इस पर वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बैग को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद एसएसपी विवेकशील सिंह सोनी, डीएसपी सिटी सुखजिंदर सिंह भी मौके पहुंचे और रिटायर्ड कैप्टन से मामले की जानकारी ली।
बैग मिले के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। एयरबेस के आसपास सेना के जवानों को तैनात कर दिया गया है। मामले में जब एसएसपी विवेकशील सोनी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से गुरेज कर दिया। उन्होंने बताया अभी मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बता सकेंगे।

कहीं सर्च अभियान से डरकर तो संदिग्धों ने नहीं फेंका बैग
पठानकोट। बीते सप्ताह दो बार इलाके में संदिग्ध देखे गए। सेना और पुलिस के संयुक्त सर्च अभियान में संदिग्धों में कोई पता नहीं चला। अब रिटायर्ड कैप्टन के घर पर संदिग्ध बैग फेंका गया। इससे शंका जताई जा रही है कि कहीं संदिग्धों ने ही सर्च अभियान से डरकर बैग तो नहीं फेंका है।
उल्लेखनीय है कि बीती 15 अप्रैल को बमियाल सेक्टर के कोट पट्टिया में दो संदिग्ध दिखे थे। इन लोगों ने स्थानीय निवासी मस्कीन और उसके साले से कार में लिफ्ट ली थी। लिफ्ट लेने वालों की हरकतें संदिग्ध लगने पर मस्कीन और उसका साले ने चलती कार से छलांग लगा थी। इसके बाद उक्त लोग कार कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गए थे। इसके बाद चले सर्च अभियान में दोनों संदिग्धों का कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन

इसके बाद 18 की आधी रात के बाद ढाकी के दर्शनलाल ने सेना की वर्दी में तीन संदिग्ध देखे थे। दर्शनलाल की सूचना पर सेना और पुलिस ने रात में सर्च अभियान शुरू कर दिया। 19 अप्रैल को पूरा दिन संदिग्धों की तलाश में अभियान चलाया गया। इसमें किसी भी संदिग्ध का सुराग नहीं लगा था। उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर तीनों संदिग्ध दिखे थे, वह एयरबेस से करीब पांच सौ मीटर दूर है। साथ ही यह रिहायशी इलाका है। वहां प्राइमरी और आईटीआई भी है। संदिग्धों का सुराग न लगने और अब बैग मिलने पर आशंका जताई जा रही है कि उनका इलाके में कोई मददगार जरूर है।



फोटो 1, पठानकोट में रिटायर्ड कैप्टन के घर के बरामदे से मिला संदिग्ध बैग।
फोटो 1ए, मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें