फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले नौजवान के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को भगाने वाले युवक पर केस दर्ज
विज्ञापन

धारीवाल (गुरदासपुर)। नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर ले जाने वाले नौजवान के खिलाफ थाना धारीवाल की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। गांव फत्तेनंगल की रहने वाली पीड़ित लड़की के पिता ने थाना धारीवाल को पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग लड़की स्थानीय एक प्राइवेट स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा है और गत दिन जब रोजाना की तरह स्कूल पढ़ने के लिए गई तो घर वापस नहीं लौटी, जिसकी कई जगह तलाश की। मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। उनको अब पता चला है कि साबी उर्फ बोबी पुत्र जगदीश राज निवासी मास्टर कालोनी धारीवाल उसकी लड़की को विवाह का झांसा देकर बहला-फुसला कर कहीं ले गया है। थाना धारीवाल के प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता के बयानों के आधार पर साबी के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें