नाबालिग युवक-युवती को बरामद कर परिजनों को सौंपा
गुरदासपुर। घर से 17 हजार रुपये लेकर भागे दो नाबालिग युवक-युवती को थाना सिटी पुलिस ने बंगला साहिब गुरुद्वारे से बरामद कर लिया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने किसी पर भी मामला दर्ज नहीं किया है। वहीं लड़की जम्मू-कश्मीर से संबंधित होने के चलते उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए डीएसपी गुरुवंस सिंह ने बताया कि 4 दिन पहले शहर की संगलपुरा रोड में किराए के मकान में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार की युवती को मकान मालिक का बेटा भगा कर ले गया था। दोनों युवक-युवती नाबालिग होने के चलते उन्हें थाना सिटी पुलिस ने फोन पर विश्वास में लेकर अमृतसर बुला लिया और परिजनों को वापस सौंप दिया है।