फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की हालत में सह-कर्मी पर किया दातर से हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में सह-कर्मी पर किया दातर से हमला, मौत
विज्ञापन

- गांव फूलप्यारा में हुई घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट ।
सुजानपुर के गांव फूलप्यारा में एक बाग के कर्मचारी ने नशे की हालत में साथी कर्मचारी की दातर से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जगदीश सिंह उर्फ जग्गू पुत्र जगत राम निवासी गांव बटुआ, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान पूर्ण चंद निवासी गांव घगवाल, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जगदीश सिंह और पूर्ण चंद दोनों लीची के एक बाग में एक साथ काम करते थे। रात के समय वह बाग की निगरानी कर रहे थे कि दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने दातर से हमला कर अपने साथी कर्मी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार वारदात के समय दोनों नशे में थे। घटना के संबंध में एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि पूर्ण चंद और जगदीश सिंह करीब एक माह से गांव फूलप्यारा स्थित एक लीची के बाग में काम करते थे। दोनों के बीच पिछले कई दिनों से कहासुनी हो रही थी। शुक्रवार देर रात दोनों ही बाग में निगरानी कर रहे थे कि उनमें झगड़ा शुरू हो गया। हत्या के बाद आरोपी बाग के मालिक को देखकर हथियार फेंक फरार हो गया।
विज्ञापन


फोटो -3- पठानकोट में पकड़े गए आरोपी के साथ जानकारी देते हुए एसएसपी सोनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें