फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपरबारी दोआब नहर से मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुसाइड करने वाले बीएसएफ कर्मी का शव मिला
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना पुराना शाला अधीन पड़ते तालिबपुर के एक बीएसएफ मुलाजिम ने छह दिन पहले नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। उसका शव शुक्रवार को अपरबारी दोआब नहर से मिला। जानकारी मिलते ही एसपी डी हरविंदर सिंह संधू पुलिस पार्टी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक आशीष कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी तालिबपुर 27 जनवरी को संदिग्ध हालत में लापता हो गया था। छह दिन के बाद उसका शव पानी में मिला। पुलिस ने इलाके के लोगों की मदद से लाश को नहर से निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेजा है। मृतक के पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि मरने वाला युवक छह साल पहले सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुआ था और जम्मू में तैनात था। 27 जनवरी देर शाम स्कूटी लेकर वह घर से डेढ़ बजे बाहर गया था। लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

01जीडीआर1-पुलिस अधिकारी मृतक के शव को नहर से निकालने के बाद उसकी जांच करते हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें