पर्स छीनने के मामले में दो पर केस दर्ज
बरनाला। थाना सिटी की पुलिस ने एक महिला का पर्स छीनने के मामले में दो व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता रणजीत दादू पुत्र बसंत दयाल दादू निवासी नजदीक गीता भवन बरनाला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह पत्नी सपना दादू के साथ फरवाही बाजार बरनाला में से समान लेने जा रहा था। जब वह 40 फुटी गली के पास पहुंचे तो 2 बदमाश स्कूटी पर आए और पत्नी के हाथ से पर्स को झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।