अपरबारी नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
गुरदासपुर। गांव तिब्बड़ से गुजरती अपरबारी दोआब नहर में एक व्यक्ति का शव मिला। थाना तिब्बड के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि मृतक की आयु करीब 45-50 के आसपास लगती है। मृतक की पहचान कराने के लिए लाश सिविल अस्पताल गुरदासपुर के शवगृह में रखवा दी गई है। 72 घंटे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत की वजह पता चल सकेगी।