जंजैैहली (मंडी)। छतरी में शराब के ठेके में घुसकर मैनेजर से मारपीट की गई है। साथ ही तोड़फोड़ को भी अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है। दीवान चंद निवासी भवा, डाकघर छतरी, तहसील थुनाग ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह छतरी में शराब के ठेके पर बतौर मैनेजर काम करता है। जब वह ठेके में मौजूद था तो विनोद कुमार और सतीश कुमार ने ठेके में आकर उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। सहायक उपनिरीक्षक मोहन जोशी ने कहा कि शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।