फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में फर्जी इमिग्रेशन कंपनी का दफ्तर खोल पंजाब भर के युवाओं से ठगे 60-60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में फर्जी इमिग्रेशन कंपनी ने की लाखों की ठगी
विज्ञापन

पठानकोट के भी दो युवक हुए शिकार, गुरदासपुर, बटाला, रोपड़, अमृतसर, चंडीगढ़ के युवकों ने भी दर्ज करवाई शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
ढाकी निवासी युवक से दुबई भेजने के नाम पर चंडीगढ़-70 सेक्टर स्थित इमिग्रेशन कंपनी ने 60 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद आरोपी दफ्तर को ताला लगाकर रातोंरात वहां से रफूचक्कर हो गए। कंपनी ने युवक से पैसे लेते वक्त उसे वीजा भी दिया लेकिन वो भी जाली निकला। शनिवार को दोबारा वीजा और टिकट लेने गए पर दफ्तर पर ताले लगे मिले। इसके बाद पंजाब भर से पहुंचे युवकों ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
नौसरबाजों का शिकार होने के बाद रविवार को पठानकोट पहुंचे ढाकी शिव नगर मोहल्ला निवासी अरुण ने बताया कि वह अकेले इस धोखाधड़ी का शिकार नहीं हुआ। उनके साथ गुरदासपुर, बटाला, रोपड़, अमृतसर, चंडीगढ़ समेत विभिन्न जिलों से करीब 40 युवकों से करोड़ों की ठगी हुई है। पठानकोट के बैंक में तैनात पिता चंद्र मोहन ने बताया कि उसने 40 हजार रुपये बैंक से लोन लिया। 20 हजार रुपये खुद के समेत कुल 60 हजार रुपये अपने बेटे को दिए थे। नौसरबाजों ने उनके बेटे को जाली वीजा और टिकट देकर परिवार के सपनों पर पानी फेर दिया है। अरुण ने बताया कि जुलाई-2018 में एक पेपर में विज्ञापन देखा जिसमें बंठिडा इमिग्रेशन कंपनी के नाम पर दुबई भेजने के लिए 60 हजार रुपये की मांग की गई थी। अरुण ने बताया कि वह अपने मित्र मानिक सहित चंडीगढ़ चला गया। कार्यालय में तैनात एक युवक और चार युवतियों ने बताया कि उनकी कंपनी दो माह में दुबई में उन्हें नौकरी दिला देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण ने बताया कि कंपनी की ओर से एक अक्तूबर को उसे फोन आया कि उनका वीजा लग गया है। वह पैसा लेकर अपना वीजा और टिकट ले जाएं। अरुण अपने परिजनों समेत चंडीगढ़ कार्यालय गया और पैसा देकर वहां से अपना वीजा ले आया। जब वीजा की जांच करवाई गई तो पता चला कि नौसरबाजों की ओर से उसके साथ धोखाधड़ी की है। बीते कल जब वह चंडीगढ़ दफ्तर पहुंचा तो वहां तार लटक रहे थे और कर्मचारियों ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर रखे थे। देखते ही देखते वहां पंजाब के अन्य जिलों से 40 से अधिक युवक एकत्र हो गए और उनके साथ भी ऐसी ही धोखाधड़ी होने की बात कही गई। पीड़ित परिवार ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। उन्होंने बताया कि इस संबंधी सोमवार को एसएसपी पठानकोट विवेकशील सोनी से मिलकर उनके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत भी दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें