फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोला छाप डॉक्टर नशीली गोलियां समेत पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झोला छाप डॉक्टर नशीली गोलियां समेत पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस थाना घन्नियां के बांगर ने एक झोला छाप डॉक्टर से नशीली गोलियां बरामद करके आरोपी को गिरफतार कर लिया है। थाना घन्नियां के बांगर के एचएचओ मुखतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक झोला छाप डॉक्टर को गिरफतार किया है जो डॉक्टरी जैसे पवित्र पेशे की आड़ में नशे का कारोबार करता था। पुलिस को गत रात को सूचना मिली थी कि गांव भरथवाल का रहने वाला एक व्यक्ति है जो नशीली गोलियां सप्लाई करता है। पुलिस पारटी ने रेड की तो आरोपी युवक से 230 नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान जगीर सिंह वासी भारथवाल के रूप में हुई है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो आरोपी जगीर सिंह ने यह माना कि वह गांव में लोगों को इंजेक्शन और मामूली बीमार लोगों को दवाई देता है और डॉक्टरी की आड़ में नशीली गोलियां बेचता था। एचएचओ ने आगे बताया कि उक्त झोलाछाप डॉक्टर ने पुलिस को कहा था कि उसके पास डॉक्टरी करने का लाइसेंस है। मगर अभी तक आरोपी कोई लाइसेंस पेश नही कर सका। एसएचओ ने आगे बताया कि आरोपी जागीर सिंह के खिलाफ थाना घन्नियां के बांगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

29जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- पुलिस हिरासत में आरोपी झोला छाप डॉक्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें