कलानौर से फरार बच्चा कानपुर स्टेशन पर मिला
कलानौर (गुरदासपुर)। पुलिस ने कलानौर से फरार बच्चे को कानपुर स्टेशन से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि 18 मार्च को मोहम्मद वधीश निवासी मिर्जापुर (बिहार) अभी पुराना शाला में रहने वाले ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपने बेटे आदिल को उर्दू सिखाने के लिए कलानौर निवासी हबीब आलम के पास छोड़कर गए थे। वहीं कुछ दिनों के बाद ही बच्चा वहां से भाग गया। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बच्चे की अगवा संबंधी जानकारी समूचे भारत में जानकारी अपलोड कर दी। इस दौरान एसएटीआई नाम की संस्था ने उक्त बच्चे को कानपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घरवालों को साथ ले जाकर बच्चे को वापस लाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
25जीडीआर6-बरामद किये गये बच्चे के साथ पुलिस पार्टी