चोरी की बाइक समेत एक गिरफ्तार
जालंधर। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआई निर्लेप सिंह ने रिजेंट पार्क के पास नाकेबंदी की हुई थी। वहां से शिवा वासी गुरु नानक कॉलोनी घास मंडी वहां से गुजरा तो पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने जब छानबीन की तो मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। थाना प्रभारी जीवन सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाके में चेकिंग के दौरान इसका एक साथी गिठा भागने में सफल हो गया। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।