सरकारी दीवारों पर पोस्टर चिपकाने का मामला दर्ज
पोस्टर में लिखा है ‘गुलामी गलों लावो ता हक लैण लई आओ विचार करिये’
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
सिविल लाइन थाने में 26 जनवरी को दर्ज की गई एफआईआर नंबर 41 को लेकर जांच कर रही पुलिस आरोपी व शिकायत कर्ता का पता तक नहीं जानती। जहां पुलिस कमिश्नर कार्यालय से आई क्राइम डायरी में शिकायतकर्ता पुष्पिंदर सिंह लिखा है वहीं आरोपियों में दल खालसा लिखा है। कोई पता नहीं, कोई फोन नंबर नहीं। यहां तक की जांच अधिकारी जसविंदर कुमार कहते हैं कि उन्हें उतनी ही जानकारी है जितनी क्राइम डायरी में नोट है। बाकी जांच चल रही है।
पुलिस ने क्राइम डायरी में जानकारी दी है कि दल खालसा का एक सेमीनार रविवार को संजोग जिसके पोस्टर सरकारी दीवारों में चिपकाएं गए हैं। इसी मामले को लेकर नगर निगम एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दल खालसा का उन्हें पता नहीं पता। हां, यह जानकारी है कि दल खालसा वाले प्रोग्राम करवा रहे हैं। पोस्टर में लिखा है ‘गुलामी गलों लावो ता हक लैण लई आओ विचार करिये, 28 को संजोग पैलेस, अमृतसर ’।
बता दें दल खालसा रविवार को यह सेमिनार कर रही है, जिसमें अधिकांश सिख धर्म के गर्मख्याली नेता शामिल हो रहे हैं। इस सेमीनार में कुछ मुद्दों पर चर्चा होनी है। चूंकि राज्य में इस समय माहौल हिन्दू नेताओं की हत्याओं को लेकर गर्म है, शिअद पार्टी जहां कानून व्यवस्था जीरो बता रही है वहीं इस पार्टी के कई हिमायती इस समारोह का हिस्सा बनेंगश्े।