कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी, 4 पर केस
पठानकोट। जिले के गांव अनेड़ में झगड़े के दौरान कुछ लोगों ने कांस्टेबल अमन शर्मा की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने मक्खन सिंह पुत्र रुलिया राम, अजय पुत्र मक्खन सिंह, सुखदेव पुत्र पूर्ण चंद व सीमा देवी पत्नी मक्खन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नंगलभूर पुलिस चौकी प्रभारी सुरिंद्र सिंह व मुंशी सोहन लाल ने बताया कि वीरवार की रात को गांव अनेड़ निवासी नितिश कुमार ने पुलिस को फोन करके सूचित किया कि गांव का मक्खन सिंह शराब के नशे में गाली गलौच कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पंहुचे। पुलिस ने मक्खन सिंह को गाड़ी में बिठाकर थाने में लाने का प्रयास किया तो अन्य लोगों ने घेर लिया और हाथापाई करने लग पड़े। उक्त लोगों ने कांस्टेबल अमन शर्मा को पेट में घूंसे मारते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।