दीनानगर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाला काबू
गुरदासपुर। दीनानगर पुलिस ने शनिवार रात पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले एक व्यक्ति को काबू कर लिया। उसे पुलिस ने डीएवी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी शनिवार सुबह से ही दीनानगर रेलवे स्टेशन के आसपास झाड़ियों में घूमता देखा गया था, उसके शरीर पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं। एसएचओ दीनानगर बलदेव राज शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसी लता है मानो आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पुलिस के अनुसार आरोपी अचानक डीएवी स्कूल के पास खड़े कुछ व्यक्तियों पर ईट-पत्थर फेंकने लगा। वह इस दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। साथ ही पुलिस का इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया संदिग्ध व्यक्ति
16जीडीआरपी06 दीनानगर मे हिरासत मे लिया गया सदिग्ध