फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक होटल में छापामारी कर दस लोगो पर इम्मोरल ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़ के होटल में देह व्यापार का खुलासा, दस नामजद
विज्ञापन

पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर स्थित होटल में दी दबिश, चार लड़कियां और चार लड़के काबू
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
पुलिस ने शनिवार देर रात चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर स्थित एक होटल पर शनिवार रात छापामारी की। पुलिस ने इस दौरान देह व्यापार के मामले में चार लड़कियों और चार लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में होटल के मालिक और मैनेजर समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई डीएसपी मनवीर सिंह बाजवा के नेतृत्व में थाना सदर की पुलिस की ओर से की गई । डीएसपी मनवीर सिंह बाजवा ने बताया कि मामले में होटल के मालिक सुखइंदर सिंह तथा मेनेजर विवेक को भी गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी मार्ग पर स्थित एक ढाबे पर पुलिस ने छापामारी के दौरान देह व्यापार के मामले में कुछ कांग्रेस से जुड़े नेताओं पर मामला दर्ज किया था। पुलिस की ओर से शनिवार रात दी गई दबिश से संबंधित होटल भी एक सियासी दल के नेता का ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें