रजिस्टरी न कर 40 लाख रुपये ठगे
गुरदासपुर। प्लाट का सौदा करके रजिस्ट्ररी न कर 40 लाख की ठगी करने वाले के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने इकरारनामा उससे कर किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्टरी कर दी। सुलक्खन सिंह पुत्र मूला सिंह निवासी हेयर विहार कालोनी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने 28 अप्रैल 2016 को इंद्रजीत सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी गांव रनिया थाना धारीवाल ने अपने प्लाट का इकरारनामा उसके साथ किया। जिसमें इकरारनाम एक लाख रुपये प्रति मरला के हिसाब से तय हुआ और उसने 40 लाख रुपये दिए। लेकिन 3 जून 16 को रजिस्टरी का समय आने पर आरोपी ने उसके नाम रजिस्टरी नहीं की और किसी अन्य के नाम रजिस्ट्री कर दी। आरोपी उसके 40 लाख रुपये वापस नहीं कर रहा है। जांच अधिकारी एसआई नरिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश की जा रही है।