फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैड ग्रंथी पर तेजाब से हमला करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तरनतारन। थाना खेमकरण की पुलिस ने हेड ग्रंथी पर तेजाब से हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल केस दर्ज किया है। थाना खेमकरण में सिनरजीत सिंह पुत्र निशान सिंह वासी मनावां ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह गुरुद्वारा भाई लखिया जी गांव मनावां में हेड ग्रंथी के साथ सेवा करता है। वह रात के समय गुरुद्वारा साहिब में ही रहता है। सोमवार को बलबीर सिंह वासी कलंजर तेजाब की बोतल लेकर आया और उस पर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। जांच अधिकारी एसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद उक्त व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें