फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलगाड़ी में महिला का मोबाइल छीन कर युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलगाड़ी में महिला का मोबाइल छीन कर युवक फरार
विज्ञापन

पठानकोट। माता वैष्णो देवी से दर्शानार्थ करने के पश्चात अहमदाबाद एक्सप्रेस में गुजरात जा रही एक महिला का मोबाइल छीन कर युवक के फरार हो गया। इसकी बाबत जीआरपी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए पीड़ित महिला कृष्णम शास्त्री निवासी विजयमपुरा (गुजरात) ने बताया कि वह गुजरात से अकेले माता वैष्णो देवी के दर्शनों हेतु आई हुई थी। वीरवार को रात्रि वह माता के दर्शन करने के उपरांत जम्मू पहुंच गई। जहां से वह गुजरात जाने के लिए अहमदाबाद एक्सप्रेस रेलगाड़ी में सवार हो गई। उसने बताया कि रेलगाड़ी में अपनी सीट पर बैठने के दौरान उसने अपना मोबाइल फोन चार्ज पर लगा दिया तथा जैसे ही रेलगाड़ी सुजानपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी तो वहां से एक युवक उसकी बोगी में चढ़ गया और देखते ही देखते उक्त युवक उसके चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन को छीन कर फरार हो गया। उसने जीआरपी को बताया कि उक्त फोन उसने किश्तों पर 11 हजार रुपये में लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें