फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स छिनने की असफल कौशिश करने वाले तीन आरोपियों का पुलिस ने लगाया पता

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्स छिनने का प्रयास करने के तीन आरोपियों की पहचान
विज्ञापन

दीनानगर (गुरदासपुर)। गत दिनों दीनानगर के दोहरा पुल के समीप मोटर साईकल पर सवार एक औरत का पर्स छीनने की असफल कोशिश करने वाले नौजवानों का दीनानगर पुलिस ने पता लगा लिया है।। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कुलविन्द्र सिंह ने बाताया कि 26 मार्च की रात को औरत से पर्स छीनने की असफल कोशिश करने वाले नौजवानो की पहचान गांव सुलतानी निवासी जसविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह तथा गांव जीवन चक्क के निवासी परमिंद्र सिंह के रूप में हुई है। उन्होने आगे बताया कि 26 मार्च की रात को गांव अवांखा का वासी जगदीस सिंह अपनी पत्नी रुपिंद्र कौर तथा अपने बेटे के साथ पठानकोट से दवाई लेकर अपने गांव आ रहा था। जब वह दीनानगर के दोहरा पुल के समीप पहुंचा तो पाछे से आ रहे मोटर साइकिल पर सवार तीन युवक, जिन्होंने कपड़े से मुंह ढके हुए थे, उसकी पत्नी से पर्स छीनने की कोशिश की। इस कोशिश में युवक अपनी बाइक सहित नीचे गिर पड़े और शोर सुनकर सड़क से गुजरने वाले लोग वहां एकत्रित हो गए। लुटेरे युवक बाइक छोड़ कर भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें