फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथलौर पुल से युवक को फैंक मारने वाले 4 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कथलौर पुल से युवक को फेंकने के आरोप में 4 लोगों पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

-पुलिस मुलाजिमों ने मृतक नौजवान को बताया था शराब तस्कर, खुद छलांग लगाने की घड़ी थी कहानी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। बमियाल के कथलौर पुल से छलांग लगाने से हुई युवक की मौत मामले में पुलिसिया कहानी के उलट देर रात 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। वीरवार को पुलिस कर्मचारियों के बयानों में बताया जा रहा था कि युवक शराब लेकर जा रहा था और एक्साइज विभाग की गाड़ी देख उसने पुल से नीचे छलांग लगा दी, जबकि अब दर्ज हुए पर्चे में भाई सुशील के बयान पर 4 लोगों भानू, सूरज, सेठी और जोनी पर हत्या और धमकियां देने का मामला दर्ज किया है। चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बता दें, वीरवार को युवक सतीश की मौत के बाद पुलिस और परिवार के साथ पहुंचे गांववासियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। लोग हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े थे, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या का केस मान रही थी, आखिरकार देर रात तक चले विरोध के बाद पुलिस को 4 आरोपियों पर कत्ल का मामला दर्ज करना पड़ा। एसएचओ तारागढ़ का कहना है कि मृतक के भाई ने आरोप लगाया था कि 30 अगस्त को सुबह सवा 9 बजे वह खेतों से आ रहा था कि उपरोक्त चारों लोग उसके भाई के साथ मारपीट कर रहे थे, तभी चारों ने उसके भाई सतीश कुमार को उठाकर पुल से नीचे फेंक दिया। उसने नीचे पहुंच भाई को केसीएम अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने कहा कि 4 लोगों पर आईपीसी की धारा 302, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें