प्रतिबंधित दवाओं के साथ पंजाब रोडवेज का बस ड्राइवर गिरफ्तार
तरनतारन। पंजाब रोडवेज पट्टी डिपो के बस चालक को दिल्ली से लौटते समय 1440 नशीली गोलियों के साथ सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बस चालक दिल्ली से अमृतसर रूट पर चलने वाली बस का ड्राइवर था। एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि गांव भट्ठे भैणी निवासी गुरविंदर सिंह जो पंजाब रोडवेज में बतौर ड्राइवर है और नशे का कारोबार करता है। जिसकी सूचना सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरित शर्मा, एएसआई सुखदेव सिंह को सूचना मिली। सूचना के आधार पर गांव रसूलपुर टी प्वाइंट पर पंजाब रोडवेज की बस को रोका गया। बस चालक गुरविंदर सिंह ने भागने का प्रयास किया। उसे तुरंत दबोच कर डीएसपी (आई) सुच्चा सिंह की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से 1440 गोलियां बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपित ने माना कि वह दिल्ली से नशीली गोलियां लाकर पंजाब में महंगे दाम पर बेचता था। आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।