30 लाख की ठगी के आरोप में तीन युवकों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। सिटी पुलिस बटाला ने 30 लाख 36 हजार रुपये की ठगी के आरोप में तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सिटी पुलिस के एसआई सविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में रजनीश कुमार वासी धर्मपुरा कॉलोनी बटाला ने आरोप लगाया था कि आरोपी पुनीत, राजन और सुमित कुमार वासी बटाला गोल्ड का बिजनेस करते हैं और उनके पास उसने 540-540 ग्राम सोने की दो कमेटियां डाल रखी थी। इसके अलावा 1260 ग्राम सोने की एक कमेटी डाली थी। तीनों कमेटियों की कुल कीमत 81 लाख 36 हजार 660 थी। रजनीश कुमार और उसके साथी राजीव कुमार की 12 वीं और 13 वीं कमेटी 1260 ग्राम सोने की निकली थी। इन कमेटियों का भुगतान आरोपियों ने रजनीश को करना था। आरोपियों ने 81 लाख 36 हजार 660 रुपये में से 51 लाख रजनीश को देकर गांरटी वाले चेक उनसे वापस ले लिये और आरोपियों ने बाकी राशि 30 लाख 36 हजार रुपये वापस नहीं किये। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने ऐसा करके उनसे धोखाधड़ी की है। एएसआई सविंदर सिंह ने बताया कि इन आरोपों की जांच पड़ताल इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह और उप कप्तान इन्वेस्टिगेशन बटाला ने की। जांच में के बाद आईजी बार्डर रेंज अमृतसर और एससपी बटाला के आदेशों पर पुनीत, राजन औैर सुमित कुमार के खिलाफ धारा 420, 40, 11, 12, 76 चिट फंड एक्ट 1982 के तहत पुलिस थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया है।