टीचर को घायल करने वाले चार युवकों पर मामला दर्ज
गुरदासपुर। थाना दोरांगला की पुलिस ने टीचर पर हमला करके उसे घायल करने के मामले में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में प्रवीन कुमार निवासी नीवा धकाला ने बताया वह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाहलड़ी में बतौर हिंदी टीचर तैनात है। शुक्रवार को वह स्कूल में 9वीं कक्षा में पीरियड लगाने के लिए जा रहा था कि स्कूल ग्राउंड में आपत्तिजनक हरकतें कर रहे चार युवकों को जब उसने पूछा कि वह यहां क्या कर रहे हैं तो उन्होंने हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान युवक उसे पीटने के बाद फरार हो गए। उसे घायल हालत में स्कूल टीचरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। उधर जांच कर रहे एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि घायल प्रवीन कुमार के बयान पर विक्रम पुत्र टोनी, सुखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी गाहलड़ी, सहजप्रीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी नौशहरा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।