दहेज उत्पीड़न में पति के खिलाफ केस दर्ज
गुरदासपुर। दहेज की मांग को लेकर पत्नी को तंग परेशान करने के मामले में पति के खिलाफ थाना सिटी की पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए छापा मार रही है। पुलिस को दिए बयान में सुनीता रानी निवासी प्रेम नगर गुरदासपुर ने बताया कि उसकी शादी सुनील कुमार पुत्र गिरधारी लाल निवासी रामबाग मोहल्ला नवा भंडाला तहसील मुकेरिया के साथ 24 अप्रैल 2016 को हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद सुनील कुमार दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगा और मारपीट भी करता रहा। मामले की जांच कर रहे एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर पति सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।