पुलिस ने 5 पशु पकड़े, आरोपी तस्कर फरार
पठानकोट। थाना तारागढ़ की पुलिस ने तस्करों से 5 पशुओं को मुक्त कराया। आरोपी तीन तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने उनकी गाड़ी कब्जे मे लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में दीनानगर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह दोपहर को अपने निजी काम से तारागढ़ जा रहा था। इस दौरान उसे किसी ने बताया कि महिन्द्रा पिकअप वाहन पर पांच पशुओं कोजेएंडके ले जाया जा रहा है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और एएसआई लखबीर सिंह के साथ गाड़ी का पीछा कर बकनौर के पास रोक लिया। उसने तीनों पशु तस्करों को पहचान लिया पर तीनों आरोपी गाड़ी छोड़ गन्ने के खेत में भाग गए। गाड़ी से पांच पशु बरामद हुए। एएसआई लखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी जेएंडके कठुआ निवासी लियाकत अली, राजबाग निवासी गग्गू और माहीचक्क निवासी मुन्ना पर पशु क्रूरता एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।