संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह की अंधेरी पंचायत की दो महिलाओं ने तीन लोगों पर रास्ता रोक कर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार मंडोली गांव की लाजवंती अपनी ननद मुन्नी देवी के साथ जंगल में घास काटने जा रही थी कि तभी गांव के तीन लोगों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की। इससे लाजवंती को चोटें आई हैं। लाजवंती का आरोप है कि जिन लोगों ने उसके साथ मारपीट की है वे उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं। उधर, डीएसपी अनिल धोलटा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला का मेडिकल करवाकर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं 447, 341,323, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है।