दहेज की मांग करने वाले पति के खिलाफ मामला दर्ज
गुरदासपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने वाले पति के खिलाफ थाना सदर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रभारी रजिंदर कुमार ने बताया कि एक पीड़ित ज्योति पुत्री धर्मपाल निवासी शेखुपुरा ने 24 नंवबर 2017 को सदर पुलिस गुरदासपुर को शिकायत दी थी कि उसकी शादी 19 फरवरी 2016 को कपिल देव पुत्र बिशन दास निवासी भौपर सैदा के साथ हुआ था। शादी के समय मायके वालों ने सर्मथा अनुसार दहेज भी दिया था। परन्तु दाज कम लाने के ताने देकर उसका पति हमेशा उसे तंग परेशान करता रहता था। इसी के चलते 22 अक्तूबर 2017 को उस के पति ने उसके साथ मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके रह रही है। प्रभारी ने बताया कि इस संबंधी जांच फैमेली वैल्फेयर कमेटी को जांच सौंपी गई और कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर गुरदासपुर सदर पुलिस ने उक्त के खिलाफ आईपीसी धारा 498ए तथा 406 अधीन केस दर्ज किया है जबकि आरोपी अभी भी फरार है।