सूने घर से नगदी, जेवरात चोरी
गुरदासपुर। थाना धारीवाल के वार्ड नंबर 12 के एक घर में से दिनदहाड़े चोरों ने डेढ़ लाख रुपये और सोने के जेवर चोरी कर लिए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में जसवदिंर सिंह निवासी न्यू कालोनी वार्ड नंबर 12 ने बताया कि वह बिजली बोर्ड के कार्यालय नौशहरा मज्झा सिंह में अपनी ड्यूटी पर गया था। उसकी पत्नी भी अपनी डयूटी पर गई थी। पत्नी दोपहर करीब 1 बजे घर लौटी। घर का मुख्य गेट खोलकर अंदर गई तो कमरो के दरवाजों के ताले टूटे मिले। सामान बिखरा पड़ा था एक कमरे की ग्रिल उखाड़ पड़ी थी। पत्नी के सूचना देने पर वह घर पहुंचा। छानबीन करने पर पता चला कि चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए और करीब चार तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए हैं।