फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 नशीली गोलियों के साथ एक काबू, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
250 नशीली गोलियों के साथ एक काबू, एक फरार
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना दीनानगर की पुलिस ने 250 नशीली गोलियों सहित एक नौजवान को काबू किया है। जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।
एएसआई रमन कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी की ओर से रेलवे रोड दीनानगर में गश्त की जा रही थी। इस दौरान स्कूटर पर दो युवक आ रहे थे। जिनको संदेह के आधार पर रुकने का इशारा किया गया। तब एक युवक स्कूटर से उतरकर भाग गया। जबकि एक को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने हाथ में एक प्लास्टिक का लिफाफा पकड़ा हुआ था। जिससे 250 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपित विशाल दत्त पुत्र अमरनाथ वासी गली नंबर 2 शिव नगर कॉलोनी दीनानगर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि उसके भागे साथी की पहचान जसबीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी अवांखा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें