फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5440 प्रतिबंधित गोलियों सहित छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
5440 प्रतिबंधित गोलियों सहित छह गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। जिला पुलिस ने चार विभिन्न मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार कर नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली 5440 गोलियां बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले मामले में जांच अधिकारी सीआईए स्टाफ के सहायक थानेदार मलकीत सिंह के अनुसार बुधवार की रात करीब साढे़ आठ बजे वह पुलिस टीम के साथ दोसांझ रोड के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बाइक सवार दो लोगों को शक के आधार पर काबू कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से मौके पर 3900 प्रतिबंधित गोलियां और 350 रुपये की नकदी बरामद की। जांच अधिकारी के अनुसार दोनों आरोपियों की पहचान अनिल गोयल वासी बुक्कन वाला रोड और मनप्रीत सिंह मनी वासी नानकपुरा मोहल्ला मोगा के रूप में हुई है। आरोपी अनिल गोयल के खिलाफ इनकम टेक्स में नौकरी दिलाने के नाम पर पहले भी एक केस दर्ज हो चुका है। दूसरे मामले में जांच अधिकारी थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार पहाड़ा सिंह के अनुसार बुधवार की शाम को न्यू टाउन रोड पर गश्त के दौरान उन्होंने सत्तनाम सिंह सत्ता वासी कोकरी कलां को गिरफ्तार कर 1200 प्रतिबंधित गोलियां और 200 रुपये की नकदी बरामद कर ली। तीसरे मामले में जांच अधिकारी थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार बलविंदर सिंह के अनुसार बुधवार की शाम करीब सवा सात बजे उन्होंने गश्त के दौरान कोकरी फूला सिंह वाला के पास से मलकीत सिंह और बूटा सिंह वासी गांव चूहड़चक्क को गिरफ्तार कर 200 प्रतिबंधित गोलियां बरामद कर ली। चौथे मामले में थाना सदर के प्रभारी जसवंत सिंह के अनुसार बुधवार की शाम को गांव साफूवाला में गश्त के दौरान उन्होंने राजिंदर सिंह सिंगला उर्फ मनी वासी ग्रीन फील्ड कॉलोनी मोगा को गिरफ्तार कर 140 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें