हेरोइन समेत युवक गिरफ्तार
गुरदासपुर। थाना कलानौर की पुलिस ने तीन ग्राम हेरोइन समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि चौक अगवान गेट के पास नाकाबंदी की हुई थी तो इस दौरान एक व्यक्ति प्लास्टिक का लिफाफा पुलिस को देखकर फेंकने लगा तो उसको काबू करके लिफाफे को चेक किया गया। उसमें से तीन ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरजीत सिंह वासी सहूर कलां के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।