तरनतारन। गुरुद्वारा टक्कर साहिब के पास कालोनी में चोरों ने एक घर में सेंध लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में गुरसाहिब सिंह ने बताया कि वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) में बतौर इंस्पेक्टर तैनात हैं। वह पत्नी के साथ बाजार में सामान खरीदने गया था। दोपहर ढाई बजे चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और सोने के दो सेट, एक किट्टी सेट, दो चूड़ियां, तीन जोड़े टॉप्स, दो जोड़े बालियां, एक कड़ा, 9 रिंग, दो सोने की चेन और 10 हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरी किए गहनों का वजन 19 तोले 4 ग्राम था। सब इंस्पेक्टर बलजीत कौर ने गुरसाहिब सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।