फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर जा रहे व्यापारी की जेब कटी,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर जा रहे व्यापारी की जेब कटी, 82 हजार निकाले
विज्ञापन

गुरदासपुर।
गांव भुंबली से अमृतसर कपड़ा व्यापारी को पेमेंट देने जा रहे एक व्यक्ति की बटाला में बस स्टैंड पर जेब कट गई।
भुंबली निवासी पवन कुमार उर्फ सन्नी ने बताया कि वह गांव में कपड़े का व्यापार करता है। हर माह कपड़ों के लेनदेन के लिए वह अमृतसर व्यापारी को पैसे देने के लिए जाते हैं। शुक्रवार को भी वह गांव से अमृतसर के लिए निकले तो बटाला में बस बदलने के लिए जैसे ही नीचे उतरे से किसी जेब कतरे ने उनकी जेब में पड़े 82 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना के दौरान पवन ने कुर्ता-पजामा पहन रखा था। कुर्ते की ऊपर वाली जेब में आठ हजार रुपये सुरक्षित रहे। पवन ने बताया कि बटाला बस स्टैंड से जब वह बस से नीचे उतर रहे थे तो एकदम उनके साथ धक्का मुक्की होने लगी। ऐसे में ही उनकी जेब से जेब कतरे ने पैसे उड़ा लिए। उन्होंने मौके पर खड़े पीसीआर कर्मचारियों को सूचित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें