पुलिस की पिटाई से बुजुर्ग की मौत
सीआईए स्टाफ के थानेदार और हवलदार सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
सीआईए स्टाफ के पुलिस कर्मियों पर बुजुर्ग दिलबाग सिंह (65) पीटकर मार डालने का आरोप लगा है। मृतक के पुत्र की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने सीआईए स्टाफ के तीन पुलिस कर्मियों समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव बुग्गा निवासी हरपाल सिंह ओर मनजिंदर सिंह ने बताया उनके पिता दिलबाग सिंह वीरवार को बच्चों को ट्यूशन से लाने के बाद सिविल अस्पताल में दवा लेने गए थे। सिविल अस्पताल से ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उसे कहा कि उसके पिता को अटैक हुआ है। इस पर वह तुरंत अस्पताल पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने बताया लाल रंग की गाड़ी में सवार होकर आए सीआईए स्टाफ के थानेदार भूपेंद्र सिंह, हवलदार हरविंदर सिंह हैप्पी, कांस्टेबल सुखदेव सिंह व सोनू डाकिया ने अस्पताल परिसर में ही दिलबाग सिंह की पिटाई की थी। इससे वह गिर गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। वहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। हरपाल सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि उनका गांव के ही सतनाम सिंह व बलजिंदर सिंह के साथ जमीन का विवाद भी चल रहा है । उक्त दोनों ने दोन दिन पहले नके पिता को देख लेने की धमकी दी थी। मृतक के लड़के का आरोप है कि उक्त आरोपियों ने कि उसके पिता की हत्या की है। सिटी थाना प्रभारी हरित शर्मा ने बताया की मृतक दिलबाग सिंह के पुत्र हरपाल सिंह की शिकायत पर सीआईए स्टाफ के 3 पुलिस कर्मचारियों सहित उक्त 6 लोगों पर धारा 304 के अंतर्गत किया गया है।