फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नाकाबंदी कर एक ट्रक से 2905 लीटर अलकोहल बरामद की, ट्रक चालक गिरफ्तार,

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। पुलिस ने एक ट्रक में से भारी मात्रा में अल्कोहल बरामद करके आरोपी ट्रक चालक को को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 2905 लीटर अलकोहल बरामद की गई है। पकडे गये आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे कोर्ट में पेश किया जहां पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला है। पुलिस के मुताबिक इस अल्कोहल को बटाला के विभिन्न गांव में सप्लाई करना था, जिससे अवैध शराब बनाई जानी थी।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ कार्यालय में बुधवार को डीएसपी (जांच) परविंदर कौर ने प्रेस कांफ्रेंस बताया कि बीती 4 मई को गांव किला लाल सिंह में नाकाबंदी करके दो युवकों से 3000 लीटर अल्कोहल बरामद की थी। यह अलकोहल महिंदरा गाड़ी पिकअप से पकड़ी गई थी। आरोपियों से इस बात का खुलासा हुआ था कि अमृतसर का गिरोह है बटाला के गांवों में अल्कोहल सप्लाई करता है और इस अल्कोहल से अवैध शराब बनाई जाती है। आरोपियों ने बताया था कि इस गिरोह का मुखी शिंदर सिंह निवासी जीता कलां है। गिरोह में मनप्रीत सिंह जंडियाला गुरु, बिट्टू मसीह और मंगा मसीह निवासी शामपुरा समेत शामिल है। पुलिस ने चारों को मामले में नामजद कर गिरफ्तार करने के लिये स्पेशल टीम का गठन किया था।
डीएसपी परविंदर कौर ने ताया कि बुधवार को उन्हें सूचना मिली थी कि एक ट्रक बटाला क्षेत्र के गांव दमोदर में आ रहा है और उसमें अल्कोहल है। वह ट्रक उन्हीं लोगों का है, जिनके के खिलाफ 4 मई को मामला दर्ज किया गया था। सूचना के मुताबिक जब गांव दमोदर में रेड की तो प्लास्टिक के कैनों में 2905 लीटर अल्कोहल बरामद हुई। अलकोहल के कैन ट्रक में थे। पुलिस ने मौके पर ही ट्रक ड्राइवर कुलवंत राये को गिरफ्तार कर लिया, जिसे कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला है। उससे पूछताछ कर फरार नामजद आरोपियों भी गिरफ्तार करने के लिये छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें