छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान की हत्या
तरनतारन।तीन दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुए बीएसएफ के हेड कांस्टेबल लखबीर सिंह की हत्या कर दी गई। उनका शव गांव शहीद स्थित नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला विधानसभा हलका पट्टी के गांव दुबली का है। डीएसपी पट्टी आजाद दविंदर सिंह, थाना सदर पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर शिव दर्शन सिंह और ड्यूटी अधिकारी निर्मल सिंह मौके पर पहुंचे।