अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के भंजाल में हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति भंजाल में हुड़दंग मचा रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मारपीट पर उतारू व्यक्ति को हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।