फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद दो बच्चों समेत मां ने जहरीली जीच निगली,हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने बच्चों समेत निगला जहर
विज्ञापन

गंभीर हालत में अमृतसर किया गया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव हरचोवाल के एक गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार को माथा टेकने के बाद मां ने पहले खुद जहर खाया उसके बाद दोनों बच्चों को भी जहर दे दिया। इससे तीनों की हालत खराब हो गई। गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों ने उक्त तीनों को हरचोवाल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें बटाला रेफर कर दिया। बटाला के डॉक्टरों ने निरीक्षण के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया है। महिला ने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

थाना श्री हरगोबिंदपुर के अतिरिक्त एसएचओ एसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को फिलहाल अब तक यही सूचना मिली है कि गांव माड़ी बुच्चियां की रहने वाली मनदीप कौर अपने बेटे की घर से दवाई लेने गई थी। लेकिन वह अपने बेटे गुरपाल सिंह और बेटी सुखमनदीप कौर समेत गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने चली गई। माथा टेकने के बाद मां ने पहले खुद कोई जहरीली चीज निगल ली और बाद में अपने दोनों बच्चों को दे दी। एसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि तीनों का इलाज अमृतसर में चल रहा है।
विज्ञापन


फोटो- 11जीडीआरबीटीएलपी03
कैप्शन- बटाला के हरचोवाल के अस्पताल में उपचाराधीन मनदीप कौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें