फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से हेरोईन सप्लाई करने आये महिला समेत दो लोग काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्करी में महिला समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए पंजाब पुलिस की ओर से बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स की एक टीम ने इंचार्ज भारत भूषण की अगुवाई में महिला समेत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर दिल्ली से हेरोइन लेकर पठानकोट आ रहे थे। जहां से हिमाचल प्रदेश के कुछ लोगों को यह हेरोइन दी जानी थी। हालांकि पुलिस ने नशे के लेनदेन से पहले ही आरोपियों को 194 ग्राम हेरोइन समेत काबू कर लिया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान प्रभजीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी जलबरियां, जिला कपूरथला और ज्योति पत्नी रविंदर सिंह निवासी गल्जियां, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली से नशे की खेप ला रहे थे। महिला आरोपी के खिलाफ पठानकोट के थाना डिवीजन नं. 1 में पहले भी एक मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है।

फोटो -3- पठानकोट में पुलिस द्वारा पकड़े गए दो नशा तस्कर साथ है पुलिस पार्टी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें