फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेरका मिलक प्लांट में नौकरी लगाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वेरका मिल्क प्लांट में नौकरी का झांसा दे लाखों ठगे
विज्ञापन

फिरोजपुर।
पुलिस ने एक युवक को वेरका मिल्कप्लांट में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगने के आरोप में एक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
अजय शर्मा (20) पुत्र सुखदेव राज वासी बजीदपुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी मुलाकात परमजीत सिंह वासी गांव कंदू खेड़ा थाना लंबी जिला मुक्तसर के साथ हुई थी। परमजीत ने अजय से कहा कि वह उसे वेरका मिल्क प्लांट में नौकरी दिलवा सकता है लेकिन इसके लिए उसे पांच लाख रुपये देने होंगे। अजय ने परमजीत को पांच लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीतने पर भी परमजीत ने अजय को वेरका मिल्क प्लांट में नौकरी नहीं लगवाई तो उसने अपने पैसे वापस मांगे जो परमजीत ने देने से साफ इंकार कर दिया। इस पर अजय ने एसएसपी फिरोजपुर को शिकायत दी। पूरे मामले की तहकीकात एएसआई कर्मजीत सिंह के करने के बाद आरोपी परमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें