ठगी के आरोप में दंपति पर केस दर्ज
बटाला। विदेश भेजने के नाम पर लाखो रुपये की ठगी करने के आरोप में ट्रेवल एजेंट पति-पत्नी के खिलाफ थाना सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरकिरत सिंह वासी गांव घुम्मण कलां ने बताया है कि उसके भांजे अमृतपाल सिंह को इटली भेजने के लिए आरोपी राजेश कुमार और उसकी पत्नी ममता ने 4,50000 रुपये लिए थे। इसके बाद आरोपी दंपति ने न तो उसके भांजे को इटली भेजा औैर न ही उनके पैसे वापस किए। मामले के जांच अधिकारी एसआई शिव कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच एंटी फ्राड स्टाफ के इंचार्ज गुरदीप सिंह और डीएसपी इनवेस्टीगेशन ने की। जांच में आरोप ठीक पाए गए। इसके बाद एसएसपी के आदेशों पर आरोपी दंपति पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।