फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबजीत की बहन का क्या होगा डीएनए टेस्ट ?

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


सरबजीत की बहन का हो सकता है डीएनए टेस्ट
प्रदेश सरकार कि ग्रह विभाग ने डीजीपी को लिखे एक मीमो में दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। पाकिस्तान कि कोट लखपत जेल में मारे गए सबजीत सिंह कि बहन बीबी दलबीर कौर का क्या पंजाब सरकार डीएनए टेस्ट करवाएगी। पंजाब सरकार के ग्रह मामले व न्याय विभाग ने डीजीपी को एक मेमो भेज कर कुछ इस प्रकार कि संकेत दिए हैं। प्रदेश सरकार के इस विभाग की ओर से जारी एक मीमो के 7वें नंबर पर दर्ज महाराष्ट्र के लातूर शहर की एक संस्था अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के प्रदीप पाटिल की शिकायत पर बीबी दलबीर कौर का डीएनए टेस्ट कराने के आदेश दिए हैं। इस मीमो में बीबी दलबीर कौर सहित अलग-अलग 13 व्यक्तियों की शिकायतें दर्ज है। मीमो में इस बात के भी निर्देश हैं कि इन शिकायतों का निपटारा कर शिकायतकर्ताओं को इसकी जानकारी दी जाए। पाटिल ने मीडिया से बातचीत में स्वीकार किया कि उन्होंने ने पंजाब सरकार से कुछ वर्ष पहले एक शिकायत की थी कि बीबी दलबीर कौर सरबजीत की असली बहन हैं या नहीं। इसके लिए उनके डीएनए का परीक्षण करवाया जाए। जब दलबीर कौर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उनका मामला अदालत में चल रहा है। उन्होंने इस संबंध में अपने वकील से बात की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें