फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से कतर के लिए रवाना हुआ,मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कतर जा रहे युवक की लाश नहर से मिली
विज्ञापन

अमृतसर। रोजी रोटी कमाने के लिए घर से खाड़ी के देश कतर के लिए निकले दीप सिंह की लाश अजनाला स्थित गावं रायपुर खुर्द में नहर से मिली। दीप सिंह के भाई हाड़ सिंह ने बताया की उसका भाई मेहनत-मजदूरी के लिए कतर गया था। लौटने के बाद वह गांव में ही मजदूरी कर रहा था। शुक्रवार को वह फिर कतर के लिए रवाना हुआ था। वह भाई दीप सिंह को खुद अजनाला बस स्टैंड पर छोड़ कर आया था। कुछ समय बाद एक रिश्तेदार का फोन आया की उसकी लाश नहर के किनारे पड़ी है। इस पर वह मौके पर पहुंचा। दीप सिंह का मोबाइल, पासपोर्ट व अन्य कीमती समान गायब है। अजनाला पुलिस को सुचना दे दी गई है। डीएसपी हरपाल सिंह ने बताया की पुलिसमामले की जांच कर रही है। एसएचओ अजनाला मनजिंदर सिंह ने बताया की दीप सिंह के शरीर में चोटों के निशान है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें